उत्तर सिक्किम में बारिश-भूस्खलन का कहर: सड़क संपर्क टूटा, 200 से ज्यादा पर्यटक फंसे
नई दिल्ली (आरएनआई)। सिक्किम के उत्तरी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है और जनजीवन प्रभावित हो गया है।
सबसे ज्यादा असर चुंगथांग क्षेत्र में देखा गया है, जहां प्रमुख सड़कों के बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। भूस्खलन के कारण करीब 200 से अधिक पर्यटक इलाके में फंस गए हैं, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है और उन्हें भोजन, पानी सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)