फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; इंडोनेशिया-पलाऊ तक खतरा

Friday, October 10, 2025 - 09:57
0
फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; इंडोनेशिया-पलाऊ तक खतरा

मनीला (आरएनआई): फिलीपींस में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गई। झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और नागरिकों से ऊंचे या सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की गई है।

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वॉल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (Phivolcs) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से लगभग 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। यह भूकंप धरती की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया।

अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप के बाद ऑफ्टरशॉक्स आने की संभावना है। साथ ही, तटीय क्षेत्रों के लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों या अंदरूनी इलाकों में जाने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले दो घंटों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इन लहरों का असर इंडोनेशिया, पलाऊ और आसपास के द्वीपीय क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC), होनोलूलू ने कहा है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के क्षेत्र में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि फिलीपींस में इसी साल 30 सितंबर को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 74 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। उस समय सेबू प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था।

फिलीपींस को दुनिया के सबसे आपदा-प्रवण देशों में से एक माना जाता है। यह देश प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम हैं। यहां हर साल औसतन 20 से अधिक चक्रवाती तूफान भी आते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User