फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया गया निलंबित

Monday, March 17, 2025 - 21:40
Updated: 2 years ago
0
फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया गया निलंबित

गुना (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशानुसार देवेन्द्र रघुवंशी प.ह.नं. 15 ग्राम महोदरा, तहसील गुना ग्रामीण के द्वारा दिनांक 17 मार्च 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री 22.14 प्रतिशत एवं लक्ष्य के विरूद्ध वसूली कम करने के कारण शासन के महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छाचारिता एवं कार्य में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण इन्हें म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में पटवारी श्री रघुवंशी को नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी एवं मुख्यालय तहसील कार्यालय गुना ग्रामीण ऑफिस कानूनगो शाखा में रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User