फरियादी को फसाने अधिकारी ने खुद ही सिर फोड़ा

अधिकारी का सिर फोड़ते वीडियो हुआ वायरल, अधिकारी ने ऑफिस में दस्तावेज भी फाड़े, फरियादी ने रिश्वत के लगाए आरोप

Wednesday, December 27, 2023 - 19:27
Updated: 3 years ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) जिले में कई अधिकारी सीनाजोरी और मनमाफिक काम करने के लिए जाने जाते हैं। जिला आयुष अधिकारी के सीनाजोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फरियादी द्वारा बताया जा रहा है कि उससे न्युक्ति के संबंध में रिश्वत ली गई थी लेकिन पैसे लेने के बाद भी काम नही किया गया और जब इस संबंध में आयुष अधिकारी से बोला तो उसने न केवल कागजात फाड़ दिए वल्कि पत्थर से खुद ही अपना सिर फोड़ लिया और कानूनी दावपेंच में फंसाने का प्रयास किया। इस मामले में जिले के अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते नजर आ रहे हैं।

दरअसल जिला आयुष अधिकारी के पद पर विनोद धाकरे पदस्थ हैं। पिछले हफ्ते ब्रजेश सिंह पिप्पल नामक व्यक्ति जब अपनी न्युक्ति के संबंध में आयुष विभाग पहुंचा तो पहले तो जिला आयुष अधिकारी ने जरूरी दस्तावेज भाड़ डाले इसके बाद ऑफिस के बाहर युवक से कहासुनी करते हुए पत्थर से खुद का ही सिर फोड़ लिया। और कानूनी दावपेंच में फंसाने का प्रयास किया। आयुष अधिकारी की इस करतूत के वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User