फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया

फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आव्रजन अधिकारियों ने श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया। वह लंदन के लिए उड़ान भरने के वास्ते वहां पहुंची थी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Thursday, April 20, 2023 - 15:00
0
फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया
फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर

अमृतसर (पंजाब), 20 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। फरार अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आव्रजन अधिकारियों ने श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया। वह लंदन के लिए उड़ान भरने के वास्ते वहां पहुंची थी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा पता चला है कि आव्रजन अधिकारियों ने किरणदीप से पूछताछ की। सिंह ने ब्रिटेन की रहने वाली किरणदीप से इस साल फरवरी में शादी की थी।

सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के एक महीने से अधिक समय से अलगाववादी नेता फरार है, जबकि उसे पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने 18 मार्च को सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

सिंह और उसके सहयोगियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित कई आपराधिक मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

सिंह ने अमृतसर में उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेरा में 10 फरवरी को कौर से शादी की थी। अमृतसर में बाबा बकाला के एक गुरुद्वारे में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ‘आनंद कारज’ (सिख रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह) किया गया।

सिंह ने कहा था कि विवाह समारोह सादा होना चाहिए और उसने लोगों से भव्य शादियों पर पैसे उड़ाकर ‘‘दिखावा’’ न करने का आग्रह किया था।

अलगाववादी नेता कहा था कि उसकी शादी विदेश जाने वालों के लिए उदाहरण बनेगी और उसकी पत्नी पंजाब में आकर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User