झारखंड: धनबाद के गांव में मेले के दौरान भोजन करने के बाद 80 लोग बीमार

झारखंड के धनबाद जिले के एक गांव के मेले में कथित तौर पर चाट मसाला वाली खाद्य सामग्री के सेवन के बाद 80 लोग बीमार पड़ गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Thursday, April 20, 2023 - 13:00
0
झारखंड: धनबाद के गांव में मेले के दौरान भोजन करने के बाद 80 लोग बीमार

धनबाद, 20 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। झारखंड के धनबाद जिले के एक गांव के मेले में कथित तौर पर चाट मसाला वाली खाद्य सामग्री के सेवन के बाद 80 लोग बीमार पड़ गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार शाम करमाटांड़ पंचायत क्षेत्र में हुई।

अधिकारियों ने कहा कि हुचुकधांट गांव के लोगों ने भोक्ता मेले से लौटने के बाद पेट दर्द की शिकायत की और वे उल्टी कर रहे थे।

अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉक्टर यू.के. ओझा ने कहा कि उनमें से अस्सी लोगों को रात करीब साढ़े 10 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनकी हालत बिगड़ गई थी।

उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं और एक बच्चे की हालत नाजुक है।

ओझा ने बताया कि सबसे कम उम्र की पीड़िता नौ साल की पिंकी कुमारी है, जबकि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 44 साल का विजय महतो हैं।

डॉक्टर ओझा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ आने से इमरजेंसी वार्ड में बिस्तर कम पड़ गए, कुछ को अस्पताल के अन्य वार्ड में खाली बिस्तरों पर भर्ती किया गया।

उन्होंने कहा कि मरीजों की भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त डॉक्टर और नर्स को बुलाया गया है। अस्पताल पहुंचे धनबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User