फतेहपुर: ‘मेरा फतेहपुर, मैं ही सवारूंगा’ कार्यशाला की तैयारियां तेज़ — रोजगार, पलायन और विकास पर होगा समग्र विमर्श

Saturday, September 20, 2025 - 20:26
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: ‘मेरा फतेहपुर, मैं ही सवारूंगा’ कार्यशाला की तैयारियां तेज़ — रोजगार, पलायन और विकास पर होगा समग्र विमर्श

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा 12 अक्टूबर को फतेहपुर नगर में आयोजित की जाने वाली मेरा फतेहपुर मैं ही सवारूंगा समग्र फतेहपुर विमर्श कार्यशाला की तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। समिति ने 12 सितंबर से 11 अक्टूबर तक जनपद के सभी नगरों और विकास खंडों में जाकर मूलभूत जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान स्थानीय जनता से संवाद कर उनकी प्राथमिक आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, सभी सामाजिक संगठन, पत्रकार बंधु और जन सरोकार से जुड़े संगठनों से संपर्क कर उनके सुझाव भी एकत्र किए जा रहे हैं। इन सभी जानकारियों को दस्तावेज़ में शामिल कर फतेहपुर के व्यापक विकास की योजना तैयार की जाएगी। पर्यावरणविद, लेखक, 42 बार खून से खत लिख चुके एक लाख से अधिक राखी और पाती पीएम नरेंद्र मोदी को भिजवा चुके। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के संस्थापक, केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने पूर्व ने नौ दिवसीय पद यात्रा कर जिले के यमुना तटीय गांवों की समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अनुभव और प्राप्त तथ्यों का उपयोग भी कार्यशाला में तैयार दस्तावेज़ में किया जाएगा। प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी का कहना है कि समग्र फतेहपुर विमर्श केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनपद की दिशा बदलने का अभियान है। फतेहपुर का भविष्य केवल सरकार से अपेक्षा करने से नहीं बदलेगा, बल्कि सामूहिक विमर्श, जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और सामाजिक संगठन पत्रकार बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव होगा। 12 अक्टूबर की यह कार्यशाला फतेहपुर के लिए एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User