फतेहपुर के लोधी गंज पटाखा बाजार में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Oct 19, 2025 - 14:27
Oct 19, 2025 - 15:03
 0  729
फतेहपुर के लोधी गंज पटाखा बाजार में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

फतेहपुर (आरएनआई)। दीपावली से ठीक पहले फतेहपुर के लोधी गंज मैदान स्थित पटाखा बाजार में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही पाँच से छह दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। पुलिस ने तुरंत बाजार के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, आग के कारण पटाखों के स्टॉल जलकर राख हो गए और कई दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आए।

यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी बाजार में सुरक्षा और एहतियात बरतने के लिए लोगों को माइक के माध्यम से चेतावनी दे रहे थे। अचानक आग लगने और पटाखों में धमाके होने से बाजार में भगदड़ मच गई।

दमकल और पुलिस कर्मी आग बुझाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। आसपास के इलाके में ताबड़तोड़ प्रयास जारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.