प्रेमिका की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सुपारी देकर करा दी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, April 26, 2023 - 20:15
0
प्रेमिका की बेइज्जती का बदला लेने के लिए सुपारी देकर करा दी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुना। सिरसी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गला रेंतकर की गई युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि मारकी महू गांव में मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद धाकड़ की हत्या उसके एक परिचित द्वारा कराई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हाकिम सिंह धाकड़ ने विनोद को मौत के घाट उतारने वाले वाले किराये के हत्यारों का भी खुलासा कर दिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि मृतक विनोद ने उसकी प्रेमिका को बेइज्जत कर दिया था, इसलिए वह बदले की आग में जल रहा था। पुलिस ने हत्या करने वाले उदयवीर कुशवाह, विकास खटीक और मोनू धाकड़ को भी गिरफ्तार किया है।

यहां यह बता दें कि सभी आरोपी शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं, जहां मृतक विनोद धाकड़ का भी पैतृक गांव है। हाकिम सिंह ने हत्त्या के लिए लाखों की सुपारी इन आरोपियों को दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User