‘प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की झलक’, तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर तंज

Apr 21, 2026 - 12:37
 0  108
‘प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की झलक’, तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी पर तंज

तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान देते हुए प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की और उन्हें देश का नेतृत्व करने में सक्षम बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी नेतृत्व क्षमता और छवि नजर आती है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि कांग्रेस में अगर कोई देश को प्रभावी ढंग से चला सकता है, तो वह प्रियंका गांधी हैं। उनके मुताबिक, उनमें निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत नेतृत्व की झलक दिखाई देती है।

वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनसे देश चलाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बुलेट बाइक चलाने और यात्राएं निकालने से देश नहीं चलता,” और आरोप लगाया कि राहुल गांधी मुद्दों से भटक जाते हैं।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अब सत्ता की लालसा में ज्यादा उलझते नजर आ रहे हैं, जबकि पार्टी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.