सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Wednesday, February 14, 2024 - 20:26
Updated: 3 years ago
0
सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) शासकीय महाविद्यालय बीनागंज-चांचौड़ा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित उद्यमिता विकास केन्द्र गुना द्वारा संचालित एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ ।  उक्त कार्यक्रम में 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने प्रतिभागियों को उद्यमिता का आगामी समय में महत्व, रोजगार स्वरोजगार योजनाओं की  विस्तार से जानकारी दी गयी उन्होंने बताया कि रोजगार पाने के लिए अपना कौशल विकसित करें।

 रिटा.मुख्य प्रबंधक एसबीआई बैंक से राजेंद्र कुमार जैन द्वारा बैंक प्रकिया और बैंक द्वारा प्रकरण क्यों निरस्त कर दिए जाते हैं इसकी जानकारी दी गयी।

 डॉ. रेणु मिश्रा द्वारा स्कारत्मक सोच आत्मबल, आत्मविश्वास सफल उद्यमी,राजेंद्र गुप्ता प्रबंधक उद्योग केंद्र गुना द्वारा गुना क्षेत्र में कौन से उद्योग लगाए जा सकते हैं, साथ में शासन द्वारा कौन सी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिला समन्वयक सेडमैप उमेश पाठक द्वारा परियोजना परिपत्र आदि कैसे बनाए जाएं उसकी संपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में उपलब्ध कराई गई।

 खाद्य प्रसंस्करण पर योजनाओं की जानकारी श्री अनंत, ग्राम विस्तार उद्यानिकी अधिकारी द्वारा दी गई कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य महाविद्यालय श्री गौतम रहे एवं कार्यक्रम के सफल संचालन पर प्रोफेसर डॉ० श्रीमती रेखा परमार ने सभी जिला अधिकारियों का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन से नव उधमियों को सफल मार्गदर्शन उज्ज्वल भविष्य प्राप्त होगा। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User