प्रांतीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा की तरूण वर्ग खो-खो टीम

Sep 11, 2025 - 21:19
 0  189
प्रांतीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा की तरूण वर्ग खो-खो टीम

बागबाहरा (आरएनआई) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बागबाहरा की तरूण वर्ग खो-खो टीम ने प्रांतीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ ही टीम ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्साह, और उत्कृष्ट रणनीति का प्रदर्शन किया, जिससे वे अन्य टीमों को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य व संचालन समिति के सदस्यगण ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके इस अद्भुत प्रयास की सराहना की। समाज के सभी वर्गों ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की आशा जताई जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.