गुना में वनकर्मी लामबंद, बिना जांच निलंबन के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Sep 11, 2025 - 20:30
Sep 11, 2025 - 20:34
 0  243

गुना (आरएनआई) आज 11 सितंबर को वन मण्डल गुना के वनकर्मियों की समस्याओं जैसे लगातार विना वैधानिक जाँच के निलंबन , लघुशास्ति को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ वन प्रकोष्ठ जिला इकाई गुना के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसका मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संघ गुना व वनरक्षक कल्याण संघ गुना के द्वारा समर्थन किया गया। ज्ञापन के मुख्य बिंदु निम्न लिखित है 

१. वनमंडल गुना में अतिक्रमण की समस्या प्रदेश व्यापी समस्या है किंतु अतिक्रमण होने पर मात्र बीटगार्ड, परिक्षेत्र सहायक को ही निलंबित किया जाता है जबकि वरिष्ठ अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है

२. वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ में पदस्थ परिक्षेत्र सहायक लाखन सिंह शिवहरे के निलंबन आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए 

३. ⁠वन क्षेत्र में अपराध की शिकायत होने वन अपराध पर वैधानिक कार्यवाही की जाये , बिना जाँच किए मैदानी कर्मचारियो को दोषी मान कर कार्यवाही करना बंद किया जाए 

४. ⁠अतिक्रमण बेदख़ली की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की जाए 
 
दिनांक 09/09/2025 को संघ के द्वारा ज्ञापन की सूचना देने के उपरांत भी आज दिनांक को डीएफओ अक्षय राठौर ज्ञापन लेने नहीं आए और ना ही उनके द्वारा किसी को ज्ञापन लेने हेतु अधिकृत किया गया जिससे वनकर्मियों में भारी आक्रोश देखा गया... जिसके बाद संघ के द्वारा ज्ञापन डीएफओ कार्यालय के बाहर चस्पा किया गया ज्ञापन सौपने में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ  वन प्रकोष्ठ जिला इकाई गुना के अध्यक्ष चेतन बाजपेयी, जिला सचिव कृष्ण रघुवंशी भारतीय मजदूर संघ से श्री सुरेश रघुवंशी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ गुना से श्री संतोष सक्सेना जी, अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मंत्री नीतेश खरे, बिजली कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष आर सी झा, मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संघ जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा , वनरक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री शिवम उपाध्याय , अभिषेक ओझा, मानवेन्द्र सिंह, मनीष धाकड़ व कर्मचारी साथी जिसमें गुल सिंह, दुर्गेन्द्र जाट , नरेंद्र कुशवाहा , इमरान मियां , मुरारी लाल , मनोज चौहान , शिवकुमार शर्मा , संतोष शोपरा, हृदेश भदौरिया, रामकिशोर अहिरवार , रोहितेश श्रीवास्तव , कमलेश शर्मा , महेश गोस्वामी , प्रभात बाजपेयी, लालू पटेलिया , देवेंद्र गौर , जीवन कुशवाहा , अरुण मीणा , गिर्राज मीना, दिलीप मीणा , सरदार सिंह भिलाला के आलावा पूरे जिले के वन कर्मी शामिल हुए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0