प्रयागराज में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे की हत्या कर शव कमरे में बंद किया

Sunday, April 26, 2026 - 13:54
0
प्रयागराज में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पिता ने बेटे की हत्या कर शव कमरे में बंद किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपने ही 20 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला करेली थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर रात आरोपी ने जूसर के हैंडल से बेटे का सिर कुचलकर उसकी जान ले ली और शव को कमरे में बंद कर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब घर के अन्य बेटे छत से नीचे आए। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद है और एक कमरे में ताला जड़ा हुआ है। मां को सूचना देने के बाद जब दरवाजा और कमरे का ताला खोला गया, तो अंदर बड़े बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। निकिता श्रीवास्तव, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह और अवैध संबंध के शक की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ रहता था और नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना वाली रात पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मां मायके चली गई थी। देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बेटे की हत्या कर दी।

परिजनों के बयान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे शक था कि उसके बेटे के अपनी मां के साथ अवैध संबंध हैं, इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां सदमे में है और बार-बार खुद को कोसते हुए कह रही है कि अगर वह घर से न जाती तो शायद उसका बेटा जिंदा होता। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले अपने छोटे भाई पर भी इसी तरह का शक करता था, जिसके चलते परिवार में पहले भी विवाद हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User