प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी

Friday, June 23, 2023 - 17:52
Updated: 3 years ago
0

गुना। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शुक्रवार को अशोकनगर से दोपहर 1 बजे गुना सर्किट हाउस पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा जनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत कर भव्य अगवानी की।

इस दौरान प्रभारी मंत्री तोमर ने महिला मोर्चा की बहनों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी और उन्हें जल्द से जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। तोमर ने महिला मोर्चा की सभी बहनों से कहा की आगामी दिनों में प्रदेश में विधान सभा चुनाव आने वाले हे और आप सभी बहने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं के पत्रक को घर घर लेकर जाएं और इन योजनाओं की चर्चा करे। साथ ही श्री तोमर ने कहा की अभी हाल ही में प्रदेश की बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी लाड़ली बहना योजना जिसके तहत सभी बहनों के खाते में एक हजार रुपया पहुंच गया। उन सभी बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा करे। 

इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश कार्यक्समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व विकास जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User