कमलनाथ ने नारी शक्ति को धोखा देकर महापाप किया: प्रद्युमन सिंह तोमर

Friday, June 23, 2023 - 18:27
Updated: 3 years ago
0

गुना। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शुक्रवार को गुना सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस सरकार के पिछले 15 माह की याद दिलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सरकार को जमकर कोसा। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने सर्किट हाउस गुना में उपस्थित पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी शक्ति अपमान किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कड़कनाथ कहते हुए कहा की कांग्रेस के बचन पत्र में कहा गया था की विधवा बहनों को हम एक हजार रुपया देंगे। कहा गया उनका बचन पत्र। उन्होंने ऐसा नहीं करके प्रदेश की समस्त नारी शक्ति को धोखा देकर कमल नाथ ने महापाप किया है। कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश की क्या हालत थी, सभी ने देखी है। सड़कें खराब थी, बिजली नहीं थी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। 15 महीने वाली कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को कर्जदार बना दिया। बहनों को छला। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस देश-प्रदेश का विकास नहीं कर सकती, ये काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीने रही कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, तीर्थ दर्शन और कन्यादान योजना जैसी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं  को बंद कर गरीबों से उनका हक़ छीनकर महापाप किया।  जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User