प्रभारी मंत्री द्वारा विकासखंड बमोरी के ग्राम पन्‍हेंटी में घटना के प्रभावित परिजनों के प्रति की शोक संवेदना व्यक्त

प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम पन्‍हेंटी में दोनों पक्षों से की गई शांति बनाए रखने की अपील।

Thursday, November 28, 2024 - 17:20
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) प्रदेश के खाद्य, ना‍गरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत ने गुरुवार बमोरी विधानसभा के पन्‍हेंटी एवं बील बाली पठार पहुंचकर भील समाज के गलसिंह पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने परिजनों को संबल देते हुए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की। इसी के साथ ही प्रभारी मंत्री श्री राजपूत पन्‍हेंटी के बंजारा बस्ती में हुए आगजनी का निरीक्षण कर बंजारा समाज की महिलाओं को संबल दिया। बंजारा समाज की महिलाओं की पानी और बोर की मांग पर प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर से बस्ती में तुरंत एक बोर और खाने पीने एवं वस्त्र आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री ने दोनों समाजों से शांति स्थापित करने का आग्रह किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जनपद अध्यक्ष गायत्री भील, गुना कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित सांसद प्रतिनिधि सुमेर सिंह, भाजपा नेता महेंद्र किरार, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष रिंकू धाकड़ उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User