प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने गुना सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

Wednesday, April 10, 2024 - 16:18
Updated: 3 years ago
0
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य ने गुना में हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के जिला मंत्री आनंद रघुवंशी मंगराना व सरपंच कमलेश यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 इस दुखद घटना से जिले भर में शोक व्याप्त है और भाजपा द्वारा गुना एवं बमोरी विधानसभा में आयोजित केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए तो वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User