पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी विधानसभा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया, व्यक्त की शोक सभा

Jan 3, 2025 - 21:36
Jan 3, 2025 - 23:17
 0  5.2k
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी विधानसभा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया, व्यक्त की शोक सभा

गुना/बमोरी (आरएनआई) आज पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपनी विधानसभा में अपने पूर्व मंत्रित्व कार्यकाल में स्वीकृत गृह विधानसभा बमौरी विधानसभा के ग्राम महोदरा में उपस्वास्थ केन्द्र, ग्राम करके की महु में तीस बिस्तरीय अस्पताल एवं आईटीआई भवन, किलामपुर में विद्युत सबस्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही धर्मस्वरूप भार्गव जी एवं राजेश बरेला के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा सदैव प्रयास रहा है कि अपनी बमौरी विधानसभा के परिवारजनों सुख दुख के समय उनके समक्ष उपस्थित रहूँ साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को पहुँचे यही मेरा संकल्प है। इसी को लेकर ग्राम पाटन में अभिनंदन कार्यक्रम में भी वे सम्मिलित हुए। इस स्नेह एवं प्रेम के लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त भी किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0