पुलिस पेट्रोल पंप पर पानी मिलाकर पेट्रोल डालने का आरोप

करीब 30 बाइक मलिक पहुंचे शिकायत लेकर,जताई नाराजगी,कुछ के किए पैसे वापिस वही प्रबंधक एवं संचालक ने बताया मिथोलाइन केमीकल की समस्या के कारण आई परेशानी।

Wednesday, September 6, 2023 - 21:18
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) हनुमान चौराहा के पास संचालित पुलिस पेट्रोल पंप पर पानी मिलाकर पेट्रोल डालने के आरोप लगे हैं। आज दोपहर को क‌ई लोग इसकी शिकायत लेकर क‌ई लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।इस दौरान क‌ई लोगों ने तो अपनी बाइकों से पेट्रोल निकालकर भी बताया।लोग बोतलों में पानी लेकर पेट्रोल पंप पर घूमते रहे।इस दौरान क‌ई लोगों को पेट्रोल के पैसे भी वापस किए गए। कर्नलगंज के रहने वाले गोलू ने बताया कि वे शिवपुरी के लिए पेट्रोल पंप से 500 रुपए का पेट्रोल डलवाकर निकले थे। कुछ दूर चलने के बाद ही बाइक बंद हो गई। उन्होंने काफी प्रयास के बाद भी जब बाइक चालू नहीं हुई तो पेट्रोल की टंकी देखी जिसमें पानी ही पानी चमक रहा था।वो वापस बाइक को धक्का लगाते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे और शिकायत की। इसके अलावा क‌ई अन्य लोगों ने भी अपनी शिकायत करते हुए पेट्रोल के पैसे वापस देने की मांग करते हुए यहां स्टाफ से काफी देर तक बहसबाजी चलती रही।क‌ई लोगों ने पेट्रोल पंप की जांच करने की मांग भी की है। वही इस मामले में प्रबंधक पुलिस लाइन राजीव खरे ने बताया की पेट्रोलियम मंत्रालय के नियम अनुसार पहले 12% मिलाया जाता था और अब 20% मिलाया जा रहा है जो कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से आदेश अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर वक्त केमिकल युक्त पेट्रोल दिया जा रहा है जिसमें पानी के संपर्क में आने से समस्या हो जाती है जिससे गाड़ी बंद हो जाती है बाकी 6 माह से पेट्रोल पंप का वह चैंबर बंद पड़ा था जहां से आए लोगों को पेट्रोल दिया गया है इसमें पानी मिल जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जाता है परंतु आगामी समय में और भविष्य में ऐसी परेशानियां उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकेगी जो दिक्कत कोई है वह बारिश के कारण नहीं है पेट्रोल पूरा है शुद्ध है जिसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं है फिलहाल पेट्रोल पंप संचालक एवं प्रबंधक ने अपना बचाव रखते हुए कंपनी की परेशानी बताई है तो वही लगभग 30 उपभोक्ता जिन्होंने पेट्रोल लिया था वह परेशान होते भी दिखाई दिए हैं देखने वाली बात यह होगी कि आगामी समय में इस तरह की कोई परेशानी उपभोक्ता को आगे भी आएगी या फिर पुलिस पेट्रोल पंप संचालक एवं प्रबंधक द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User