पीडब्ल्यूडी की वादाखिलाफी को लेकर व्यापार मंडल आक्रोशित, क्षेत्रीय विधायक व डीएम से मिलकर बात करेगा व्यापार मंडल
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि सत्याग्रह में खागा विधायक के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जब तक पैसा नहीं पास होता तब तक गड्ढे भरवाकर चलने योग्य सड़क बना दी जाएगी पर एक महीने से ज्यादा का समय हो गया अभी सड़क उसी दशा में है। बड़े बड़े गड्ढे हैं, बरसात में तालाब बन गई है। आए दिन लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग आंखों में पट्टी बांधे है। अगर जल्द ही विभाग द्वारा अपने किए वायदे के अनुसार नौबस्ता रोड के गड्ढे नहीं भरवाए गए तो पुनः एक बार उसी सड़क के बीचों बीच मंच बनाकर आंदोलन होगा। सड़क को जाम किया जाएगा और तब तक नहीं हटेंगे जब तक रोड बिल्कुल सही न हो जाए। सभी दलों, सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। अगर स्थिति गंभीर बनती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव, गगन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, महामंत्री अतुल साहू, दिनेश सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

