जनकल्याण योजना के नाम पर गली-गली से पैसे बटोर कर पीएम आवास क्यों नहीं दे रही भाजपा सरकार - कांग्रेस

सीवर से बदहाल सड़क और पेयजल संकट नहीं सुधरा तो करेंगे उग्र आंदोलन

Monday, February 12, 2024 - 19:09
Updated: 3 years ago
0
जनकल्याण योजना के नाम पर गली-गली से पैसे बटोर कर पीएम आवास क्यों नहीं दे रही भाजपा सरकार - कांग्रेस

गुना (आरएनआई) जिला कांग्रेस कमेटी और नगरपालिका परिषद गुना के पार्षदों ने सोमवार को आमजन की समस्याओं को लेकर धरना दिया, प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस के किए गए प्रदर्शन के बाद नपा नेताप्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ के संयोजन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एक तय सीमा में आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार को याद दिलाया गया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत गली-मोहल्लों में शिविर आयोजित किए थे। 

इस दौरान लोगों को आश्वासन दिया गया था कि अगर वह टैक्स की राशि जमा कर देंगे तो उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। लेकिन दोबारा सरकार बनने के बाद भी भाजपा ने अपना वायदा पूरा नहीं किया है। 

प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी अपने साथ कई हितग्राहियों को लेकर भी गए थे, जो पीएम आवास योजना की योग्यताओं को पूरा करते हैं, लेकिन सरकार द्वारा इसका लाभ नहीं दिया गया। इसके अलावा नगरपालिका गुना की उदासीनता को उजागर करते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने शहर विकास को दरकिनार करने का आरोप लगाया। 

प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा 5 महीनों से परिषद की बैठक नहीं बुलाई है। नियमानुसार हर 3 महीने में एक बैठक होना चाहिए, जिसमें शहर विकास से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन पर अमल करना चाहिए। कांग्रेस ने शहर में व्याप्त उन समस्याओं का भी जिक्र किया, जिनकी वजह से आमजन परेशान है और नगरपालिका के चक्कर काटने के लिए लोग मजबूर नजर आ रहे हैं। खासकर शहर में गहराते पेयजल संकट, सीवर लाइन की वजह से होने वाली परेशानी, नामांतरण प्रक्रिया में परेशानी, सड़कों की बदहाल स्थिति और स्वीकृत टेंडर के निर्माण कार्य शुरु नहीं कराने जैसे कार्यों का जिक्र किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User