सुलतानपुर-जिला पंचायत सभागार में सामान्य बैठक 13 फरवरी को

Monday, February 12, 2024 - 19:02
Updated: 3 years ago
0

सुल्तानपुर (आरएनआई) अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ऊषा सिंह की अध्यक्षता में 13 फरवरी, 2024 को अपरान्ह 12ः30 बजे जिला पंचायत सभागार में सामान्य बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति की अपील की गई है। 

उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, जिला पंचायत की वर्ष-2023-24 की अनुपूरक कार्ययोजना की स्वीकृति पर विचार, जिला पंचायत की वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना की स्वीकृति पर विचार, जिला पंचायत की वर्ष 2023-24 की सम्पत्ति एवं विभवकर की अनुपूरक कर सूची में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी शराब के ठेकों/दुकानों के व्यवसाइयों को सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति पर विचार, जिला पंचायत के वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित एवं वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित बजट पर विचार सहित अन्य विषय पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत की अनुमति से की जायेगी। उक्त जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायन चन्द द्वारा दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User