अपराध समीक्षा मीटिंग लेकर गुना जिले के पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश

Monday, February 12, 2024 - 19:33
Updated: 3 years ago
0
अपराध समीक्षा मीटिंग लेकर गुना जिले के पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा आज 12 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारीगण, सभी थाना व चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा एक-एक करके जिले के सभी थाना प्रभारियों से उनके थाने के लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित मर्ग, लंबित शिकायतों, वारंट तामीली, अपह्त व गुम इंसानों की दस्तयाबी, गुंडा-बदमाशों आदि की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए एवं इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव संबंधी तैयारियां करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही पांचों अनुभाग के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के थानों की नियमित रूप से समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये गये एवं इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव संबंधी तैयारियां करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही पांचों अनुभाग के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के थानों की नियमित रूप से समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा निम्नानुसार निर्देश भी पुलिस अधीक्षक श्री सिंहा द्वारा अपने अधिनस्थों को दिये गये :-

- किसी भी थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ नहीं चलना चाहिए, यदि किसी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कोई गतिविधि संचालित होती है तो इसके लिये थाना प्रभारी जबावदेह होंगे।

- आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के शस्त्र लायसेंसधारियों की अद्यतन सूची तैयार कर रखें।

- आसामाजिक व आपराधिक तत्‍वों के विरूद्ध सख्‍ती से कार्यवाही की जावे।

- शासन एवं वरिष्ठ कार्यालयों से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जावे।

- थाने पर आने वाले फरियादियों व आगंतुको के साथ शालीनता का व्‍यवहार रखें।

- समाधान आपके द्वार अभियान के तहत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया जावे।

- नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही की जावे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User