पीएम आवास के नाम पर रिश्वतखोरी व सचिव पर पत्नी का फर्जी आवास स्वीकृत कराने का आरोप

Wednesday, August 5, 2026 - 16:31
Updated: 12 hours ago
0
पीएम आवास के नाम पर रिश्वतखोरी व सचिव पर पत्नी का फर्जी आवास स्वीकृत कराने का आरोप

विकासखंड चांचौड़ा की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कलां के निवासियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव सुरेश मीना और रोजगार सहायक बाबूलाल गुर्जर पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते हुए सचिव को तत्काल पद से हटाने व स्थानांतरण की मांग की है। ज्ञापन में शपथकर्ताओं ने उल्लेख किया कि सचिव व रोजगार सहायक द्वारा पीएम आवास योजना के सत्यापन के नाम पर सुमित्रा लोधा सहित अन्य हितग्राहियों से 1500-1500 रुपये की रिश्वत ली गई, फिर भी पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला। इसके अलावा आरोप है कि सचिव सुरेश मीना निवासी अमृतखेड़ी ने अपनी पत्नी राधे बाई का नाम फर्जी तरीके से बरखेड़ा कलां पंचायत में जोडक़र पीएम आवास हड़प लिया। मामले में पीसीओ शिवराज सिंह भील ने बताया कि कंप्यूटर ज्ञान कम होने के कारण उन्होंने अपनी आईडी सचिव को दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User