पर्यटन विभाग के यात्री शेड से संपत्ति चोरी, एक ताला भी तोड़ा, पुलिस को दी सूचना
बिंदकी, फतेहपुर(आरएनआई) मां काली जी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग के यात्री शेड फिर रात को पंखा एग्जास्ट तथा टोटियों सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। लोगों ने सुबह देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रात्रि में ठहरने के लिए बनाए गए यात्री शेड का ताला तोड़कर अज्ञात चोर शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को दो पंखा, दो एग्जास्ट तथा 15 टोटी कुल लगभग 25000 की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़काम पर मच गया। मोहल्ले के विष्णु द्विवेदी, विकास द्विवेदी आदि लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



