गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा, लोगों ने आरती उतारकर वितरित किया प्रसाद

Jun 28, 2025 - 19:00
Jun 28, 2025 - 19:05
 0  270
गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा, लोगों ने आरती उतारकर वितरित किया प्रसाद

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे, शंख-घंटा वाद्य यंत्रो के साथ धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गों में निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह फूलो की वर्षा, सुन्दर आकाशीय आतिशबाजी की गयी। लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती उतारी व प्रसाद चढ़ाया। जगह-जगह काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं व भक्तजनों ने प्रसाद वितरण किया। पानी, ठंडा शरबत भी पिलाया।

नगर के मोहल्ला महजनी गली ठाकुरद्वारा भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से पूजा अर्चना उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा मोहल्ला कटरा, बजरिया, मुगल रोड होते हुए खजुहा चौराहे पहुंची। खजुहा चौराहे से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा मेन बाजार, फाटक बाजार, घियाही गली, किराना गली, बजाजा गली होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। वहां से भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा वापस होते हुए नजाही बाजार, ललौली चौराहा, ललौली रोड, स्टेट बैंक से पुनः वापस होकर ठाकुरद्वारा भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुयी‌। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली लान सिंह, कस्बा इंचार्ज राज नारायण नायक सहित भारी पुलिस फोर्स व तहसील प्रशासन मौजूद रहा। सम्पूर्ण भव्य शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गयी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद, स्वल्पाहार, ठंडा शर्बत, पानी श्रृद्धालुओ, भक्तजनों को वितरण करने वाले पत्रकारों व यात्रा के प्रमुख सहयोगियों, कार्यकारणी  पदाधिकारियों, सदस्यों को श्री जगन्नाथ जी गोपाल मण्डल बिंदकी एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, डा. राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया, लक्ष्मी चंद्र ओमर, सुनील कुमार गुप्ता, राम विशाल शुक्ला, रामजी त्रिवेदी, नागेंद्र गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संदीप अग्निहोत्री, हर्षित तिवारी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0