पंचायत रोजगार सेवक हत्याकांड का खुलासा : पत्नी निकली हत्यारन

Jul 14, 2025 - 17:41
Jul 14, 2025 - 18:20
 0  2.3k

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) मुजफ़्फ़रपुर में बीतें सात जुलाई को काजीमहमदपुर इलाके के माड़ीपुर में हुई पंचायत रोजगार सेवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पूरे मामले में पत्नी को ही हत्यारन के रूप में चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल पूरी घटना को बहुत ही बारीकी से अंजाम दिया गया था , शातिर पत्नी ने हत्या कर बड़े ही चालाकी से पूरी घटना को चोरी का रूप देने के लिये तैयारी की थी । रात के डेढ़ बजे सीसीटीवी का डीवीआर निकाल कर फेंका , दरवाजे के ताले को हटाकर पहले से कटा हुआ ताला दरवाजे पर लटकाया , घर के सभी मोबाइल को बगल के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और हत्या कर बगल के कमरे में सो गई । 
पूरी वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया जैसे चोरी के दौरान विरोध करने पर हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया हो.

पुलिस भी शुरू में गुमराह हुई पर तीसरे दिन जब प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन मिला तो घटना के दिन और प्राथमिकी के आवेदन ने काफी विरोधाभास था. पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी से पूछताछ शुरू की, पूछताछ में पत्नी टूट गयी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

मामले में मुजफ़्फ़रपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को काजीमहमदपुर इलाके में एक हत्या हुई हुई थी ,देखने से ऐसा लग रहा था कि चोरी के दौरान ईस घटना को अंजाम दिया गया था । परंतु कई मामले में मृतक की पत्नी के बयान में विरोधाभास था, घटना के तीसरे दिन जब प्रथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया गया तब उसमें और पहले दिन के बयान में अलग अलग बातें थीं । पुलिस ने जब सख्ती से महिला से पूछताछ की तब मृतक की पत्नी टूट गयी और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

एसएसपी ने बताया कि मृतक के बारे में उनकी पत्नी को संदेह था कि उसका किसी अन्य महिला के साथ संबंध था और उनका पति कभी भी दूसरी महिला के चक्कर मे उनकी हत्या कर दे सकता है । मृतक की पत्नी ने एक कटा हुआ ताला घर के दरवाजे पर लटका दिया फिर सीसीटीवी का डीवीआर निकाला और घर के सभी मोबाइल को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया । पति की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के बाद सुबह में पुलिस को सूचना दी गई. पूछताछ के बाद पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए चाकू को उसके ही घर से और अन्य सामान को रेलवे ट्रैक के बगल से बरामद कर लिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0