नोएडा से फरीदाबाद तक फैला कर्मचारियों का गुस्सा, वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप

Monday, April 13, 2026 - 12:55
0
नोएडा से फरीदाबाद तक फैला कर्मचारियों का गुस्सा, वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप

नोएडा: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुरू हुआ कर्मचारियों का आंदोलन अब उग्र और हिंसक हो गया है, जिसकी लपटें फरीदाबाद और पलवल तक पहुंच गई हैं। सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन के दौरान पथराव व आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

नोएडा फेज-2 में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कंपनी प्रबंधन पर मनमानी, वेतन में देरी और कामकाजी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो गया है, इसलिए वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन ने एक दिन पहले ही कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई मांगों पर सहमति जताई थी। इसमें ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, समय पर सैलरी और बोनस सीधे बैंक खाते में देने, साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने और कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जैसी बातें शामिल थीं। साथ ही, किसी भी कर्मचारी को बिना वजह नौकरी से न निकालने का आश्वासन भी दिया गया था।

इसके बावजूद कर्मचारियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और प्रदर्शन हिंसक हो गया। सड़कों पर जाम, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

प्रशासन और पुलिस हालात को काबू में करने में जुटे हैं, लेकिन कई इलाकों में अब भी तनाव बना हुआ है। अब सवाल यही है कि जब कई मांगें मान ली गई थीं, तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रदर्शन ने इतना उग्र रूप ले लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User