नोएडा में भड़का कर्मचारियों का गुस्सा: वेतन और हालात को लेकर प्रदर्शन हुआ हिंसक, आगजनी और पथराव से मचा हड़कंप

Monday, April 13, 2026 - 12:54
0
नोएडा में भड़का कर्मचारियों का गुस्सा: वेतन और हालात को लेकर प्रदर्शन हुआ हिंसक, आगजनी और पथराव से मचा हड़कंप

नोएडा: नोएडा और गौतमबुद्धनगर में निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन सोमवार को हिंसा में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे कर्मचारियों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर पथराव किया और कई सरकारी व निजी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की गाड़ियां भी नहीं बच सकीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमला हुआ, जिसमें कई जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नोएडा फेज-2 और सेक्टर-84 जैसे इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की कई घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ वाहनों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि आसपास की संपत्तियों को भी निशाना बनाया। एक पुलिस वाहन को पलटने और क्षतिग्रस्त करने का वीडियो भी सामने आया है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हिंसक प्रदर्शन के कारण पूरे जिले में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगे जाम की वजह से दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन इलाके में अब भी तनाव बना हुआ है। प्रशासन हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटा है, वहीं कर्मचारियों की मांगों और इस उग्र प्रदर्शन के पीछे की वजहों पर भी नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User