नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक खत्म, सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला के नाम पर लगी मुहर

नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया है। 

Thursday, October 10, 2024 - 14:17
0
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक खत्म, सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला के नाम पर लगी मुहर

श्रीनगर (आरएनआई) नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक दल की बैठक आज नवाई सुबाह पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई, जिसमें पार्टी के नेता फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया है। श्रीगुफवारा बिजबेहरा से निर्वाचित विधायक बशीर वीरी ने यह जानकारी दी। वहीं एक अन्य नेता सलमान सागर ने कहा कि हमारे लिए यह भावुक पल था जब हमने उमर अब्दुल्ला को सीएम पद के लिए नामित किया।

बैठक से पहले, कुछ नेताओं ने मीडिया से बातचीत की। तनवीर सादिक ने कहा, हम अपने वादों पर कायम रहेंगे। जम्मू-कश्मीर को एक मजबूत और जीवंत नेतृत्व की आवश्यकता है और मुझे नहीं लगता कि उमर अब्दुल्ला से बेहतर कोई और हो सकता है। हसनैन मसूदी ने बताया, सरकार बनने के साथ ही हम अनुच्छेद-370 की बहाली पर काम करना शुरू कर देंगे। हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो एनसी ने अपने पार्टी घोषणापत्र में किए थे।

फारूक अहमद शाह ने कहा, लोगों ने एनसी पर भरोसा दिखाया है। हम अपने नेताओं के सुझावों पर कायम रहेंगे। जम्मू-कश्मीर को एक मजबूत और प्रभावी सरकार की आवश्यकता है।" उन्होंने आगे कहा कि एनसी अनुच्छेद-370 की बहाली और अगस्त 2019 में छीने गए अधिकारों के लिए भी लड़ाई जारी रखेगी।

जावेद अहमद बेग ने कहा, चूंकि लोगों ने एनसी पर भरोसा दिखाया है, हम अपने युवाओं को रोजगार देने पर काम करेंगे। हम उन मुद्दों पर भी ध्यान देंगे जो अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद अनसुलझे रह गए हैं।"

सुरिंदर चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने उनके खिलाफ मतदान करके 2019 के भाजपा के फैसले को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के हर पहलू की उपेक्षा की है और लोगों ने उन्हें हराकर वोटों से जवाब दिया है।

शमीमा फिरदौस ने कहा, लोगों ने एनसी में जो विश्वास दिखाया है, वह मुझे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रेरित करेगा। बैठक में अल्ताफ कलू, बशीर वीरी, मुश्ताक गुरु, अर्जुन सिंह राजू, जावेद मिरचाल, सजाद शाहीन, सैफुल्ला मीर सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। आज की बैठक में अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। एनसी ने जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User