नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का दबदबा, 127 सीटों के नतीजे घोषित; बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह साफ

Sunday, March 8, 2026 - 11:24
0
नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का दबदबा, 127 सीटों के नतीजे घोषित; बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह साफ

काठमांडू (आरएनआई)। नेपाल में 5 मार्च को हुए संसदीय चुनावों के बाद नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। शुरुआती रुझानों और घोषित परिणामों में चार साल पहले बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। अब तक घोषित 127 सीटों में से आरएसपी ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे काठमांडू के मेयर और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह लगभग तय मानी जा रही है।

घोषित नतीजों के अनुसार दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस रही है, जिसने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) को 7 सीटें और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को 4 सीटों पर सफलता मिली है।

नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार कई प्रमुख नेताओं ने भी अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की है। आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने चितवन-2 सीट से 54,402 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 54,402 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार मीना कुमारी खरेल को 14,564 वोट मिले।

वहीं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने रुकुम पुरबा सीट से जीत हासिल की और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के उम्मीदवार लीलामणि गौतम को पराजित किया। दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता ज्ञानेंद्र शाही ने जुमला निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और अपनी पार्टी के एकमात्र विजेता उम्मीदवार बने।

इन चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व भी देखने को मिला है। अब तक 10 महिला उम्मीदवारों की जीत हुई है, जिनमें से नौ आरएसपी से और एक नेपाली कांग्रेस से हैं।

नेपाल की संसद में कुल 275 सीटें हैं, जिनमें से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। अब तक 127 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इनमें आरएसपी का स्पष्ट दबदबा नजर आ रहा है।

इस बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने चुनाव में जीत पर बालेंद्र शाह को बधाई दी है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि बालेन शाह को जीत की हार्दिक बधाई और उनके पांच साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

चुनाव आयोग के अनुसार काठमांडू के मेयर रहे बालेंद्र शाह ने झापा-5 सीट से भी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हराया। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को 18,734 वोट मिले। इस जीत के साथ आरएसपी के नेता बालेंद्र शाह के नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User