नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव: आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत, बालेंद्र शाह बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

Tuesday, March 10, 2026 - 10:33
0
नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव: आरएसपी को दो-तिहाई बहुमत, बालेंद्र शाह बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

काठमांडू (आरएनआई) नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हाल ही में हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव परिणामों के बाद देश में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पार्टी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे नेपाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधि सभा की 165 प्रत्यक्ष सीटों में से 164 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें आरएसपी ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बढ़त बनाई है। समानुपातिक प्रणाली के तहत मिलने वाली सीटों को मिलाकर पार्टी के सांसदों की संख्या 183 तक पहुंचने का अनुमान है। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में यह संख्या दो-तिहाई बहुमत के बराबर है, जिससे पार्टी को सरकार बनाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लेने में मजबूत स्थिति मिलेगी।

चुनाव में अन्य प्रमुख दलों का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर रहा। नेपाली कांग्रेस को प्रत्यक्ष चुनाव से 18 सीटें मिली हैं और समानुपातिक प्रणाली से लगभग 19 सीटें मिलने की उम्मीद है, जिससे उसके कुल सांसदों की संख्या 37 तक पहुंच सकती है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी–लेनिनवादी) को प्रत्यक्ष चुनाव में 8 सीटें मिली हैं और समानुपातिक प्रणाली से करीब 16 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अलावा पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पार्टी को कुल मिलाकर लगभग 17 सीटें मिलने का अनुमान है।

अब निर्वाचन आयोग का लक्ष्य अगले सप्ताह तक अंतिम चुनावी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सौंपने का है। संविधान के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। अंतिम परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर संसद का सत्र बुलाना अनिवार्य है और नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री को एक महीने के भीतर सदन में विश्वास मत हासिल करना होगा।

इसी बीच राष्ट्रीय सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। 59 सदस्यीय इस सदन की 18 सीटों के लिए हाल ही में चुनाव हुए थे, जिनमें नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और लोसपा के गठबंधन ने जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि वे देश के हित में बेहतर कानून और नीतियां बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User