नील गाय से टकराई भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत होली खेलने के लिए सिसौली आए हुए थे। मुजफ्फरनगर लौटते समय हादसा हो गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

Friday, March 14, 2025 - 21:32
0
नील गाय से टकराई भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार

मुजफ्फरनगर (आरएनआई) सिसौली से मुज़फ्फरनगर लौटते समय भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की कार से नील गाय टकरा गई। एयर बैग खुल जाने के कारण राकेश टिकैत बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। 

शुक्रवार को दुल्हैंडी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सिसौली में आए हुए थे। यहां उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर होली खेली। इसके बाद राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ वापस मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में पीनना बाईपास पर अचानक उनकी कार के आगे एक नील गाय आ गई। चालक ने कार को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन नील गाय से कार की भिड़ंत हो गई। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने के कारण ही राकेश टिकैत की जान बच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कार्यकर्ता भी आ गए। राकेश टिकैत को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। बताया गया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं नील गाय की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि राकेश टिकैत सकुशल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User