निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा 1 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
हाथरस ,निस्वार्थ सवा संस्थान के तत्वावधान में शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्रीमती अंगूरी देवी रतन सिंह स्वर्णकार आर.डी. हॉस्पिटल, मोहनगंज (इंडेन गैस एजेंसी के पास), हाथरस में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (ए.एम.यू.) के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ. अनुभव राकेश सोनी (एमबीबीएस, एएमयू, एमडी – जनरल मेडिसिन), मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे।इस स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, छाती एवं श्वास संबंधी रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बी.पी.), पेट एवं पाचन संबंधी समस्याएं, किडनी रोग तथा सामान्य बुखार एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजकों का उद्देश्य आमजन को समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शुगर एवं बी.पी. की जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। इसके अतिरिक्त ईसीजी मात्र ₹100 में किया जाएगा तथा अन्य रक्त जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल द्वारा 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।
संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीज अपने पुराने चिकित्सकीय पर्चे, जांच रिपोर्ट एवं दवाइयों का विवरण अवश्य साथ लेकर आएं, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सक सही परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।संस्थान ने शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के सदस्यों और जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें। संस्थान का मानना है कि समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श से अनेक गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में ऐसे स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़ कोऑर्डिनेटर डॉ. रंगेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)