निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिकों का प्रशिक्षण आज
फतेहपुर (आरएनआई) उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खागा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-243 खागा (अ०जा०) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा कल (आज) प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की जानकारी, क्षमता एवं जागरूकता का मूल्यांकन सुनिश्चित करने हेतु बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य से जुड़े हैं निर्देशित किया जाता है कि शनिवार को अपराह्नः चार बजे से तहसील सभागार खागा में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

