निर्माणाधीन मैरिज लॉन की स्लैब गिरी, कई मजदूर दबे; दो घायल, रेस्क्यू जारी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हैदरगढ़ कस्बे के पास रनापुर में हाईवे किनारे निर्माणाधीन मैरिज लॉन की लॉबी की स्लैब अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक दो मजदूरों को मलबे से निकालकर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। आशंका है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं।
एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की निगरानी में जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रशासन का कहना है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)