निराश्रित गौ-वंश को गौशाला में किया गया शिफ्ट

Friday, August 30, 2024 - 23:56
Updated: 2 years ago
0
निराश्रित गौ-वंश को गौशाला में किया गया शिफ्ट

गुना (आरएनआई) प्रदेश सरकार द्वारा राजमार्गों और सड़कों पर मौजूद निराश्रित गौ-वंश के प्रबंधन के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि निराश्रित गौ-वंश की वजह से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान और दुर्घटनाओं से जन-धन एवं पशुधन की हानि की रोकथाम और गौ-वंश के संरक्षण के लिये व्यवस्थापन कार्य किये जाये।

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार निराश्रित गौवंश गौवंश के संरक्षण एवं व्यवस्थापन के संबंध में आवश्‍यक कार्य किये जा रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गो, हाईवे पर निराश्रित गोवंश के कारण कई बार बड़ी दुर्घटना होती हैं, जिसमें न केवल जान माल बल्कि पशुओं को भी हानि पहुंचती है। जिले में अभियान चला कर हाईवे से गौशाला में गोवंश को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुना शहर में घूम रहे निराश्रित गौ-वंश को बिलोनिया, उमरी एवं कंचनपुर की गौशाला में शिफ्ट किया गया। कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि यह अभियान सक्रिय रूप से जारी रहना चाहिए।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User