जिला चिकित्सालय में अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश करे प्रतिबंधित - कलेक्टर डॉ. सिंह

जिला चिकित्सालय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कार्यवाही सतत जारी

Friday, August 30, 2024 - 23:58
Updated: 2 years ago
0
जिला चिकित्सालय में अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश करे प्रतिबंधित - कलेक्टर डॉ. सिंह

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार जिले में अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने एवं जिला चिकित्सालय ने व्यवस्थाएं बेहतर करने की सतत कार्यवाही जारी है। कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा विगत दिवस देर रात जिला चिकित्‍सालय गुना में निरीक्षण कर अस्‍पताल परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने एवं पेड़-पौधों की छटाई कराने के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में आज अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन की उपस्थिति में अस्‍पताल परिसर के बाहर का टीन शेड का अतिक्रमण हटाया गया एवं संपूर्णं परिसर में साफ-सफाई एवं पेड़-पौधों की छटाई का कार्य किया गया।

आज जिला चिकित्‍सालय परिसर में कायाकल्‍प के संबंध में कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया गया। आज निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर द्वारा निजी वाहनों को परिसर से हटाने तथा अस्‍पताल परिसर के चारों ओर रोड क्लियर करने के निर्देश दिये, ताकि पेट्रोलिंग वाहन आसानी से गस्त कर सकें। उन्‍होंने अस्‍पताल परिसर में पार्क विकसित करने, चिकित्सालय परिसर में जर्जर भवनों को तोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंजे कहा कि चिकित्‍सालय परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए साइनएज लगाये जाएं एवं खराब सीसीटीव्‍ही कैमरों को हटाकर नये कैमरे शीघ्र स्‍थापित किये जाएं, साथ ही डार्कस्‍पॉट पर नाइट विजन कैमरे लगाने निर्देशित किया गया। चिकित्‍सालय के पीछे के गेट की ओर जो अनाधिकृत वाहन खड़े होते हैं उन्‍हें हटाने तथा गेट को बंद करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर द्वारा डीआईसी बिल्डिंग के पीछे साफ-सफाई के निर्देश दिये। चिकित्सालय में बने शासकीय आवासों की जांच कर अनाधिकृत कब्जे पाए जाने पर तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

आज निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, सिविल सर्जन डॉ. भाटी, तहसीलदार गुना नगरीय जी. एस. बैरवा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.आर. माथुर, मुख्‍यनगर पालिका अधिकारी  तेज सिंह यादव उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User