निजी विद्यालयों और प्रकाशको के खिलाफ अभियान, बच्चों के मानसिक और शारीरिक शोषण के खिलाफ कल होंगे उनके बस्ते के वजन चेक, अभिभावकों से किया जागरूक  आव्हान

Saturday, May 11, 2024 - 21:01
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) निजी विद्यालयों और प्रकाशकों द्वारा मिलीभगत करके छोटी छोटी कक्षाओं के बच्चो के पाठ्यक्रम में अत्यधिक पुस्तकें सम्मिलित की गई हैं जिसके कारण बच्चो के बस्तों का वजन निर्धारित वजन से बहुत अधिक हो गया है, जिससे बच्चों का न केवल मानसिक और शारीरिक शोषण हो रहा है बल्कि अभिभावकों का भी मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है।


 इस शोषण के विरुद्ध अभिभावकों को जागरूक करने के लिए ग्राहक पंचायत की गुना इकाई दिनांक 12/05/2024 को शाम 6 बजे से लक्ष्मीगंज तिराहे पर बच्चो के बस्तों का वजन चैक करेगी।

 उक्त जानकारी देते हुए ग्राहक पंचायत की गुना इकाई की स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह समिति के सचिव एडवोकेट संजय रघुवंशी ने अभिभावकों से उनके बच्चों के बस्तों का वजन चैक करवाने की और जिला शिक्षा अधिकारी से भी फोन पर जानकारी देकर एवम व्हाट्सएप मैसेज भेजकर इसमें सहयोग करने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User