नानाखेडी क्षेत्र में ट्रक से चोरी के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, चोरी में पिकअप चालक गिरफ्तार कर चोरी गया सामान किया बरामद 

Tuesday, May 13, 2025 - 22:43
Updated: 1 year ago
0
नानाखेडी क्षेत्र में ट्रक से चोरी के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, चोरी में पिकअप चालक गिरफ्तार कर चोरी गया सामान किया बरामद 

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान एवं उनकी टीम द्वारा नानाखेडी में एक सूने ट्रक से चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर जिससे चोरी गया सामान बरामद किया गया है । 

  गौरतलब है कि दिनांक 12 मई 2025 को  फरियादी राजू यादव निवासी बजरंगगढ रोड गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 11 मई 2025 की रात रिलायंस पेट्रोलपंप के पास उसने अपना 12 पहिया ट्रक खडा किया था, ट्रक से रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो बेटरी, जेकटामी, टूल्स, स्टेपनी, केबिन में लगा छोटा पंखा कुल कीमती करीबन 35 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया । जिस पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 282/25 धारा  303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत गुना कोतवाली पुलिस द्वारा बीते रोज प्रकरण में संदेही धर्मेन्द्र पुत्री वीरेन्द्र यादव उम्र 38 साल निवासी नानाखेडी गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ट्रक से चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी की निसादेही से प्रकरण में चोरी गया सामान बरामद किए जाने के साथ ही चोरी में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक MP08 GA 4460 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है ।   

गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया एवं आरक्षक दीपेश धाकड की विशेष भूमिका रही है ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User