नशे में धुत कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी के कस्ता में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक किलोमीटर के दायरे में पांच लोगों को रौंद दिया। जिससे दादी-नाती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है। 

Jun 9, 2024 - 17:42
 0  1k
नशे में धुत कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी (आरएनआई) लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के कस्ता में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार इको कार चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हुई थी। दो घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। कार चालक ने नशे में सभी लोगों को अलग-अलग जगह पर रौंदा था। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

मितौली थाना इलाके में कस्ता ईदगाह और यहां से एक किलोमीटर के दायरे में साइकिल और बाइक सवार पांच लोगों को इको कार चालक चौमी कश्यप शहदरी, लखीमपुर ने रौंदा था। हादसे में 15 साल के किशोर सहित दो लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि दो तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया था। इलाज के दौरान रामश्री 55 पत्नी बांकेलाल निवासी रसूलपुर की मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र सुशील ने बताया कि उनकी मां पकरिया मायके जा रही थीं। वह नाती प्रिंस के साथ साइकिल से जा रही थीं। हादसे में दादी और नाती की जान चली गई। चालक ने करीब पांच सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास साइकिल सवार जगजीवन निवासी बहमनाबाद थाना नीमगांव को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने सरायन नदी पुल के आगे बाइक सवार मितौली क्षेत्र के पकरिया निवासी श्याम नारायण व गोलू निवासी महेवा थाना महोली को टक्कर मारी। 

बताया जाता है कि गोलू पकरिया गांव अपनी रिश्तेदारी में आया था। इधर अभी तक दो घायलों में गोलू निवासी महेवा थाना महोली का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जबकि दूसरे घायल जगजीवन निवासी बहमनाबाद का इलाज लखीमपुर में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार हादसे में जान गंवाने वालों में 15 साल का प्रिंस भी शामिल है। प्रिंस दादी के साथ जा रहा था। वह परिवार में अकेला चिराग था, जबकि दो छोटी बहनें हैं। प्रिंस के पिता सुशील ने बताया कि उसका पुत्र पढ़ने लिखने में होनहार था। इस बार उसने कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। वह दादी को छोड़ने उनके मायके जा रहा था। 

प्रिंस पकरिया पहुंच पाता, उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया। सुशील ने बताया कि प्रिंस घर का अकेला वारिस था इसलिए सबका प्रिय था। मृतक प्रिंस के दो बहने हैं जो उससे छोटी हैं। परिजन प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर पहुंचकर अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही परिवार में दादी नाती की मौत की खबर के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.