नवादा के 50,476 संदिग्ध राशन कार्डधारियों की होगी जांच

Monday, May 26, 2025 - 17:37
Updated: 1 year ago
0
नवादा के 50,476 संदिग्ध राशन कार्डधारियों की होगी जांच

नवादा (आरएनआई) नवादा जिले में संदिग्ध राशन कार्डधारियों की पात्रता की जांच की जाएगी। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा देशभर में 36 लाख से अधिक संदिग्ध लाभुकों की पहचान की गई है। इसी क्रम में नवादा जिले में कुल 50,476 राशन कार्डधारियों को संदिग्ध लाभुकों की सूची में शामिल किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिंहा ने जानकारी दी कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा नवादा सदर अनुमंडल के अंतर्गत 25,030 तथा रजौली अनुमंडल में 25,446 संदिग्ध लाभुक चिन्हित किए गए हैं। इन सभी की पात्रता की जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली द्वारा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्येक लाभुक के संदर्भ में नियमानुकूल निर्णय लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी तथा बिचौलियों से बचें और सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग करें, ताकि केवल पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिल सके। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी लाभुक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User