अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा उत्तर प्रदेश, प्रदेश के सभी स्नातक सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी कायस्थ महासभा - डा0 इंद्रसेन श्रीवास्तव
महासभा (5680) के नाम पर अब नकली नहीं चलेगा - प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आगामी स्नातक चुनाव में सभी सीटों पर अपना और अपने समाज से प्रत्याशी खड़ा करेगी। यह बातें महासभा उ.प्र. के अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने रविवार को इंदिरा नगर के होटल जयति ओएसिस में "वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका" विषयक संगोष्ठी के अवसर पर लखनऊ के विभिन्न कायस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों के बैठक में कहा। उन्होंने कहाकि स्नातक चुनाव हमारे समाज के लोगों के लिए सबसे अच्छा अवसर है इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले स्नातक के सभी 6 सीटों पर अपने समाज का प्रत्याशी लड़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी के रूप में अगर कोई अपना प्रत्याशी होगा तो वहाँ उसके समर्थन पर विचार करेंगे। इसी क्रम में लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुनील श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाये जाने की जानकारी देते हुए समाज के सभी संगठनों से इनके मदद की अपील की। शेष सीटों पर भी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित किये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को हुई महासभा के कोर कमेटी के बैठक में प्राप्त सूचना का जिक्र करते हुए कहा कि अब नकली नहीं चलेगा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (5680) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व में विधि मान्य है। उन्होंने इस नाम/पंजीयन का प्रयोग कर रहे अन्य संस्थाओं के लोगों से मुख्य धारा के साथ आकर समाज के विकास में योगदान देने का अनुरोध किया। संचालन समजसेवी शेखर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संजीव वर्मा, रमेश श्रीवास्तव, दिनेश खरे, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, मुनेन्द्र श्रीवास्तव, रज्जन लाल, आमोद श्रीवास्तव, राम प्रकाश श्रीवास्तव, मोहित प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राकेश श्रीवास्तव
कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री उ.प्र.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



