नवागत सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे ने पदभार ग्रहण किया

Monday, February 3, 2025 - 18:35
Updated: 2 years ago
0
नवागत सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे ने पदभार ग्रहण किया

गुना (आरएनआई) नवागत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर नवागत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री दुबे का स्वागत किया।
 
नवागत सीईओ जिला पंचायत गुना श्री दुबे ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही समस्‍त सीईओ एवं जिला पंचायत के अमले के साथ शासन की महत्‍वपूर्ण योजनाएं – मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पंचायत राज, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मध्‍यान्‍ह भोजन योजना आदि की जानकारी ली। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा सीईओ जिला पंचायत को विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा उपस्थित समस्‍त अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। उन्‍होंने निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जावेगी।

इस अवसर पर गौरव यादव सीईओ जनपद पंचायत आरोन,पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास सीईओ जनपद पंचायत बमोरी, अमित सोनी सीईओ जनपद पंचायत चांचौड़ा,गौरव खरे सीईओ जनपद पंचायत गुना, श्रीमती मोनिका झारिया सीईओ जनपद पंचायत राघौगढ़,सुरेन्‍द्र संघवी अधीक्षक जिला पंचायत, महेश शुक्‍ला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत,नरेश श्रीवास्‍तव जिला समन्‍वयक जिला पंचायत, शिवम दीक्षित जिला समन्‍वयक सोशल ऑडीटर जिला पंचायत सहित अन्‍य अधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर स्‍वागत उनका किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User