नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज करेंगे पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेताओं की होगी उपस्थिति

Nov 16, 2025 - 11:08
 0  162
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज करेंगे पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेताओं की होगी उपस्थिति

देहरादून (आरएनआई) कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज रविवार को देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके पद संभालने के अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पदभार ग्रहण से पहले गणेश गोदियाल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों और उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। खड़गे से मुलाकात के बाद गोदियाल पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था और इसका आदेश कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने जारी किया था।

नई नियुक्तियों के क्रम में पार्टी ने प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

गणेश गोदियाल इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक इस पद पर रहे हैं। दूसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके सामने संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.