नर्स की गोली मारकर हत्या : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने

Feb 6, 2026 - 17:06
Feb 6, 2026 - 17:20
 0  378
नर्स की गोली मारकर हत्या : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने

सागर (आरएनआई) जिले के शाहगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार रात बदमाश ने गोली मारकर नर्स की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घटनास्थल की और दौड़े। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में दीपशिखा चढ़ार नर्स के पद पर पदस्थ है। रोजाना की तरह बुधवार रात वह केंद्र में ड्यूटी पर थी। वह स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी आया और उसने नर्स दीपशिखा पर फायर कर दिया। गोली लगने से नर्स की मौके पर मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0