बाल विवाह को रोकने के लिये बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गुना (आरएनआई)म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना अमिताभ मिश्र के द्वारा गुना जिले में बाल विवाह को रोकने के लिये बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय दिनेश प्रसाद मिश्र, अपर जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सूर्यवंशी, ओ.पी. रघुवंशी, राघवेन्द्र भारद्वाज, राधा किशन मालवीय, सुश्री शैलजा गुप्ता, श्रीमती सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्रीमती वंदना त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट डालचंद्र,सुरेश वारगीया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी, समस्त लीगल ऐड डिफेंस काउंसेल्स एवं अध्यक्ष अभिभाषक संघ गुना के सचिव श्यामसुन्दर लिटोरिया एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



