नगरपालिका द्वारा नजूल कॉलोनी में पार्क का हटाया अतिक्रमण

Friday, January 2, 2026 - 20:18
Updated: 10 months ago
0
नगरपालिका द्वारा नजूल कॉलोनी में पार्क का हटाया अतिक्रमण

गुना(आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज नजूल कॉलोनी स्थित पार्क के अंदर एवं बाहर का अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।  

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि आज नजूल कॉलोनी में तहसीलदार, पुलिस की टीम के साथ नजूल कॉलोनी स्थित पार्क का अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान पार्क के अंदर बना कमरा ध्वस्त कर दिया है, साथ ही पार्क के बाहर बाउण्ड्री से लगे अतिक्रमण को भी हटा दिया गया है, जिससे नागरिकों को पार्क तक आने-जाने में सुविधा होगी एवं पार्क का विकास हो सकेगा।

प्र.सीएमओ सुश्री खत्री ने बताया कि पार्क में अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। जिसकी विगत दिनों जांच कराई गई तथा संबंधितों को समझाइए दी गई थी, कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नपा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। जिसके विरूद्ध आज कार्यवाही करते हुए नगरपालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया है। प्र.सीएमओ सुश्री खत्री ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है, कि सार्वजनिक पार्को, सड़कों, गलियों आदि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अन्यथा की दशा में प्रशासन द्वारा उन्हें तोड़ दिया जाएगा तथा हर्जा-खर्चा भी वसूल किया जाएगा।

आज कार्यवाही के दौरान नगरपालिका की ओर से उपयंत्री सुनील कुमार जैन,नितिन चंदेल, शकील खान,अमित आर्य एवं अतिक्रमण दस्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User