इंदौर दूषित पेयजल घटना को लेकर जिला के PHE विभाग पानी सप्लाई की शुद्धता को लेकर प्रशासन सतर्क
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नगरीय निकायों को दिए सख्त निर्देश
गुना (आरएनआई) जिले में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन यंत्रियों सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी नगरीय क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन कनेक्शनों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पाइपलाइन में लीकेज अथवा तकनीकी खामी नहीं होनी चाहिए तथा यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थिति में नाली अथवा दूषित पानी पेयजल आपूर्ति प्रणाली में प्रवेश न कर सके।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों को साफ, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो। इसके लिए जलप्रदाय व्यवस्था की स्थल-स्तर पर नियमित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में पाइपलाइन नेटवर्क, जल टंकियों, वाल्वों एवं वितरण प्रणाली की समग्र जांच कर 7 दिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच के दौरान यदि कहीं भी तकनीकी अथवा संरचनात्मक खामी पाई जाती है तो उसे तत्काल दुरुस्त करना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने दोहराया कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)